बूथ वार जानकारी संकलित करने का काम महिला पदाधिकारी एव महिला कर्मियों के कंधों पर सौपा गया – जिलाधिकारी 

Live News 24x7
3 Min Read
गया।ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय मीटिंग हाल में बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया है। डीएम स्वमं 3-4 घंटे बैठ कर किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने खूशी जाहिर करते हुए कहा कि ज़िले में पहली बार मतदान से संबंधित बूथ वार जानकारी संकलित करने का काम महिला पदाधिकारी एव महिला कर्मियों के कंधों पर सौपा गया है। 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पोलिंग पार्टीया बुधवार से रवाना शुरु हो जाएगे, सभी पोलिंग पार्टी को डिस्पैच सेन्टर से ईवीएम 18 अप्रैल को प्राप्त करवाया जाएगा। समाहरणालय मीटिंग हॉल में गया ज़िले के लिये सभी 09 विधानसभा के लिये विधानसभा वार 01 – 01 महिला वरीय पदाधिकारी, 01-01 महिला पदाधिकारी एव 03-03 महिला कर्मी, इस प्रकार 01-01 विधानसभा के लिये 05 महिला पदाधिकारी, कर्मी का कुल 45 महिला पदाधिकारी,महिला कर्मियों को नियुक्त किया गया है। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यह विशेष पहल किया गया है। जिस तरह महिला मतदान केंद्र बनाया जाता है उसी तर्ज पर महिला द्वारा संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है। और काफी अच्छे से सभी लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताया कि 20 अप्रैल तक अच्छे ढंग से सुचारू रूप से संचालित करेंगे। सभी महिला कर्मियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित हुयी है। इसी कंट्रोल रूम से गया ज़िला के सभी 09 विधानसभा के मतदान के सूचना का आदान प्रदान, कही से कोई प्राप्त होने वाले शिकायत का त्वरित निवारण करना, बूथ पर मतदान करवा रहे पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी  से संवाद स्थापित करते रहेंगे। सारे काम यही से इसी कंट्रोल रूम से करवाया जाएगा।डीएम ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि महिलाओं के माध्यम से इस कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इनका काम रहेगा कि सभी बुथो के गतिविधियों को सुचना प्राप्त करना, फिल्ड से कोई सुचना आए तो तुरंत निकारण करना, कर्मी गण के साथ संवाद स्थापित करना, सेक्टर जोनो के साथ संवाद स्थापित करना, पुरी स्थिती का रिपोर्टीग करना, हमलोग को भी जानकारी कराते रहना इत्यादि कार्य होगा। हर विधानसभा के लिये 3-3 हंटिंग लाइन की व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले फ़ोन कॉल्स का फ्लो बरकरार रहे, हर कॉल को अटेंड किया जा सके।
127
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *