गया ।अनुग्रह मेमोरियल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय स्पेशल कैंप में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।स्वयंसेवकों के साथ-साथ इस समारोह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा, एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्वेता सिंह, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. उमाशंकर सिंह, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मैक्स अवस्थी , सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. उमाशंकर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय की माँग को समझते हुए सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को साकारात्मक चिंतन करते हुए अपने समाज तथा राष्ट्र के नव निर्माण का स्वप्न सजोये रहना चाहिए।सकारात्मक चिंतन ही प्रगति की आत्मा है।हारकर शत बार भी वो हार है सकता नहीं। पास जिसके हौसला उम्मीद सह विश्वास है।।
एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी तथा दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ. श्वेता सिंह ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को अनुशासित जीवन जीने की बात पर जोर देते हुए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।सूरज कुमार एवं मैक्स अवस्थी ने स्वयंसेवकों को अपने संबोधन से उत्प्रेरक करने का प्रयास किया गया है।आज के कार्यक्रम में प्रीतम कुमार, रोहित कुमार पांडेय, बिपिन साव, शिवम, निधि, राजा साव, राजा, अविस, नागेंद्र, सरोज, सोनाली, प्रिया, सुप्रिया, पल्लवी कुमारी, शीतल, प्रियांसु, गुंजन, नैंसी, पम्मी, रीमा, रीना, प्रिया, निशा भारती, आस्था साहिब आरोही, आदि स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
1052