इस मुकाम पर पहुंचने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं – डा प्रेम कुमार

Live News 24x7
2 Min Read
गया ।भाजपा नगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की 45वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया है। बिहार सरकार के सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री म डॉक्टर प्रेम कुमार ने भाजपा नगर कार्यालय पितामहेश्वर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत किए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर कुमार ने कहा कि विगत 45 वर्षों में कमल ने कमाल कर दिया है। दुनिया की सभी पार्टियों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर भारतीय जनता पार्टी उभरी है, जिसमें 18 करोड़ से अधिक दुर्लभ एवं कर्मठ कार्यकर्ता शामिल है। 1980 में मात्र दो संसद से शुरू हुई इस पार्टी में आज कल 303 सांसद, राज्यसभा में कुल 101 सांसद और पूरे देश में करीब 1400 विधायक हैं। देश के 17 राज्यों एवं केंद्र में लगातार दो बार से भाजपा की सरकार है। 45 साल में भाजपाइयों के अथक अनवरत सत्य निष्ठा समर्पण त्याग और बलिदान की अभूतपूर्व यात्रा तय कर भाजपा को आज इस मुकाम पर पहुंचने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई दी है। सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को मां भारती इतना शक्ति दे की राष्ट्र सेवा में अंतिम दम तक लग रहे। इस बार 400 के पार और केंद्र में भाजपा सरकार की हैट्रिक है दोनों लक्षण को प्राप्त करना है। भाजपा के संस्थापकों एवं मार्गदर्शकों को कोटि-कोटि नमन करता हूं जिन्होंने हम जैसे कार्यकर्ताओं को अपने शिल्प कला से गढ़ा और आगे बढ़ाया। आज इस अवसर पर समस्त देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को हृदय की गहराई से स्वागत अभिनंदन एवं आभार है। आज के इस अवसर पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रेम सागर, मुकेश शर्मा,वार्ड पार्षद उपेंद्र चंद्रवंशी,  रूपेश वर्मा,  शिव शंकर, दीनानाथ, गौतम रजक, मनोज चंद्रवंशी, दिवाकर आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
65
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *