जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर जिला के ग्रामीण क्षेत्र, टोले, मोहल्ले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जीविका, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    मतदाता जागरूकता की कड़ी में आज जीविका दीदियों के द्वारा जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राम लखन जीविका महिला संकुल तेतरिया, लवकुश जीविका महिला संकुल महूआहा तेतरिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही।इसके अतिरिक्त तुरकौलिया प्रखंड की जीविका दीदी के द्वारा जागरूकता शपथ दिलाई गई। राम जीविका महिला संकुल संग्रामपुर, जीविका संगठन घोड़ासहन, पचरोखा, सुगौली एवं बंजरिया में भी रैली एवं शपथ दिलाने का कार्य किया गया।
     आईसीडीएस के तत्वाधान में आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका के द्वारा सीडीपीओ की देखरेख में रक्सौल, बनकटवा, मधुबन, ढाका,चिरैया,बंजरिया एवं अन्य प्रखंडों में रंगोली, मतदाता शपथ, रैली एवं पदयात्रा निकाली गई और लोगों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त होकर बिना किसी के प्रलोभन में आए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए 25 मई को मतदान की तिथि पर अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
132
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *