चिराग पासवान का दावा : सभी 40 सीटों पर होगी NDA की जीत

Live News 24x7
2 Min Read

एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान भागलपुर में NDA प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे. भागलपुर रवाना होने से पहले चिराग पासवान ने कहा कि मोदी जी ने जो इस बार 400 पार का नारा दिया है वो निश्चित तौर पर पूरा होगा. चिराग ने कहा कि एकजुट NDA बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगा.

भागलपुर में NDA कैंडिडेट अजय मंडल के नामांकन में शामिल होने के बाद चिराग पासवान जमुई जाएंगे और 4 अप्रैल को होनेवाली पीएम मोदी की चुनावी सभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. चिराग ने कहा कि “ये मेरे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरी कर्मभूमि जमुई से इस बार चुनावी अभायीन का आगाज कर रहे हैं.’

सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने कहा कि सारण से लालू परिवार लगातार राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं होगी. जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार ने काम किया है जनता को पूरा भरोसा है और एक बार फिर जनता प्रधानमंत्री के रूप मेें मोदीजी की देखना चाहती है.

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह बिखरा हुआ है और अभी तक तो अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है. सीट शेयरिंग से लेकर कैंडिडेट के नाम पर महागठबंधन के नेताओं को कितनी परेशानी हो रही है वे ही समझ सकते हैं. जाहिर है महागठबंधन में कन्फ्यूजन है जबकि एकजुट NDA अपने चुनाव प्रचार में भी जुट गया है.

143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *