बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा

2 Min Read

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की चौकसी बढ़ाने के साथ ही खगड़िया जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी पर भी एक्शन शुरू हो गया है. जिले के मोरकाही थाना इलाके में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. यहां एक किराना दुकान की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था, जहां से भारी मात्रा में हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

मोरकाही थाना क्षेत्र के बलौर गांव में स्थित घर पर किराना दुकान के आड़ में हथियार का निर्माण किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने छापामारी करते हुए बड़ी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री करने वाले सफेद पोशों के बीच हड़कंप मचा है.

पुलिस की मानें तो दर्जनों की मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ करीब 53 हथियार बनाने का औजार मिला है. पुलिस इसे चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई मान रही है. पुलिस ने बताया कि जिसके मकान में इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था, उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.

142
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *