मुजफ्फरपुर में कार और बस की टक्कर कार सवार चार लोग ज़ख्मी

2 Min Read
मुजफ्फरपुर में एक बार फ़िर दिखा तेज रफ्तार का कहर जहा एक बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें कार सवार चार लोग ज़ख्मी हो गए जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है आपकों बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ का है जहा मुजफ्फरपुर महुआ मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार बस और कार में आमने सामने कि जबरदस्त टक्कर हो गई जिसने कार में बैठे यात्री ज़ख्मी हो गए
वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की सुचना मनियारी थाने की पुलिस को दिया वही सुचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कार में बैठे घायल सभी यात्री को ईलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया है और बस और कार को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है वही मामले की जानकारी देते हुए मनियारी थाना प्रभारी उमा कांत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जमहरुआ में एक बस और कार की टक्कर हो गई है जिसमे कार मे बैठे यात्री ज़ख्मी हो गए थे जिनको 112 की टीम ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही बस और कार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने ले आया गया है
125
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *