पत्रकार द्वारा होली सामाग्री का वितरण किया गया

1 Min Read
  • केमिकल फ्री रंगो का प्रयोग करते हुए होली मनाने की बात पत्रकारों द्वारा 
गया ‌गया के कोयरीबारी में पत्रकार समूह के द्वारा होली पर्व को लेकर बच्चो के बीच होली सामग्री का वितरण किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कंचन सिन्हा,जितेंद्र मिश्रा, नीरज कुमार, नीरज कुमार गिरी,सादात अनवर, पंकज कुमार, जय प्रकाश कुमार, अजीत कुमार ,कुंदन कुमार सहित कई पत्रकार शामिल हुए हैं।होली पर्व को लेकर बच्चो में खुशियां बढ़ाने के लिए होली सामग्री का वितरण किया गया है। वहीं केमिकल फ्री रंगो का प्रयोग करते हुए होली मनाने की बात बताई गई है। इस अवसर पर 100 से अधिक बच्चो के बीच पिचकारी,रंग,गुलाल आदि सामग्रियों का वितरण किया गया है।
194
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *