बिहार में ATM से धोखाधड़ी कर पैसे उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

2 Min Read

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के पास खड़े तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो दर्जन एटीएम कार्ड, एक कार और सिम कार्ड बरामद किया है। जिसके बाद सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वेस्ट, दिल्ली साउथ जिले के कापा सेरा थाना क्षेत्र के विजवासन निवासी हरिन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के बेटा अमरेश कुमार श्रीवास्तव, वेस्ट, नई दिल्ली नागलुई थाना क्षेत्र के न्यूगुरू हरिकिशन नगर निलोठी एक्सटेंशन निवासी ब्र‌ह्मादेव दुबे के बेटा चंदन दुबे और बसंतकुंज के मंगतराम मार्केट मल्लिकपुर उलैशरंगपुरी निवासी प्रमोद श्रीवास्तव के बेटा नीरज श्रीवास्तव में हुई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति थावे बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के पास खड़े है। प्राप्त सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार गठित टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 24 एटीएम कार्ड, 5 सिम कार्ड एवं चोरी की कार बरामद की गई।

जिस संबंध में थावे थाना में कांड दर्ज किया गया। उन्होंने बताया की पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग कम जानकार लोगों को पैसा निकालने में सहायता के बहाने पिन कोड जानकारी कर एटीएम कार्ड बदल लेते है तथा तत्काल दूसरे एटीएम में जाकर पैसा का निकासी कर लेते है।फिलहाल अन्य बिंदु पर जांच की जा रही है।

139

Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *