शिव जयंती महोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत ब्रह्माकुमारी भोरे सेवा केंद्र पर झंडो तोलन

2 Min Read
अशोक वर्मा
भोरे :  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा भोरे  सेवा केंद्र द्वारा 88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पखवारा पर झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भोरे सेवा केंद्र पर शिव ध्वजारोहण हुआ। सेवाकेन्द्र प्रभारी रूबी बहन के साथ  थाना प्रभारी अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोषी कुमारी, अभियंता पदाधिकारी गणेश प्रसाद,बीके, सुनिता बहन,बीकेअंगूर बहन,कांति बहन,आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन किया ।सेवा केंद्र इंचार्ज  ब्रह्माकुमारी रूबी बहन  ने बताया
कि विश्व में बढते अत्याचार को समाप्ति को लेकर परमपिता परमात्मा  इस धरा पर पधार चूके है। तथा पुरानी  कलयुगी दुनिया को स्वर्ग बना रहे हैं। ईश्वरीय विश्वविद्यालय नर से नारायण तथा नारी से लक्ष्मी बनने का सरल ढंग से निशुल्क शिक्षा दे रहा हैं।इस अवसर पर सैकड़ों भाई बहनो ने हाथों में झंडा एवं बैनर के साथ नारा लगा रहे थे। (1)एक दो एक दो बीड़ी सिगरेट फेंक दो, बीड़ी सिगरेट और शराब यही करता है जीवन खराब (2)जो बोलेगा ओम शांति,  उसके घर में होगा सुख और शांति।(3) जागो जागो हे इंसान भारत में आए शिव भगवान, नारी तू महान है सर्व गुणों की खान है। कलयुग जाने वाला है सतयुग आने वाला है। ओम शांति का नारा है सारा विश्व हमारा है। ओम शान्ति की यही क्रान्ति ,घर घर-घर में हो सुख और शान्ति। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार विनोद भाई ने बताया कि समय परिवर्तन शील है समय परिवर्तन हो रहा है इसलिए हमें खुद को परिवर्तन होना होगा । कार्यक्रम में उपस्थित  बीके अंगूर बहन,बीके कांति, पूनम बहन,मनिषा बहन, बीके सुनीता बहन, अनीता बहन, स्नेहा बहन, उर्मिला बहन, बंता लाल भाई, शिला माता, ध्रुव पाल भाई,सरपंच लालबाबू भाई,रीता माता, बंसती माता,आदि थे।
60
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *