बिहार में कुत्ते को मारने को लेकर हुआ 2 पक्षों में हुआ विवाद, 6 लोग हुए घायल

2 Min Read

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में कुत्ता के मारनें को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जख्मी लोगों में एक पक्ष से चार लोग हैं, जिसमें अहिल्या गिरी, प्रशांत गिरी, मानसी गिरी और अमरेंद्र गिरी; जबकि दूसरे पक्ष से शनि भारती और अबे भारती शमिल हैं।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सन्नी गिरी और नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सन्नी भारती और अमरेंद्र गिरी दोनो पड़ोसी हैं। दोनो का घर पास में है। इसी बीच दोनों पड़ोसी कुत्ते के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट करने लगे। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से चार जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग कुल छः लोग जख्मी हो गए।

इस संदर्भ में जख्मी अमरेंद्र गिरी ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता उनके पड़ोसी सन्नी भारती दरवाजे पर चल गया। जिससे सन्नी भारती ने कुत्ते को मार कर घायल कर दिया। कुत्ते के मारने की वजह पूछे जाने से नाराज आरोपियों ने मारपीट कर चार लोगों को जख्मी कर दिया।

दूसरे पक्ष के सन्नी भारती ने बताया कि उनके पड़ोसी के द्वारा शराब पीकर गाली गलौज किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है।

बहरहाल इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष से आवेदन लेकर दोनों पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

59
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *