नालंदा के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत दोसुत गांव में कब्रिस्तान के समीप गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की बात सामने आई है।
घटना के बारे में मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां का गांव के ही एक युवक से पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने बुधवार की रात फोन करके घर से बाहर बुलाया और लूटपाट के उपरांत उनकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।
दरअसल, मृतका के घर में बुधवार की शाम बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। पोते की बर्थडे में घर का पूरा परिवार लगा हुआ था। खाने पीने के उपरांत सभी लोग सो गए। इसी बीच मृतका के प्रेमी का फोन आया और वह घर से बाहर चली गई। सुबह शव पेड़ के फंदे से गांव वालों को लटका हुआ मिला।
बता दें कि मृतका डेंटल कॉलेज में सफाई कर्मी का काम करती थी। मृतका के 4 पुत्र एवं 1 पुत्री है। घर वाले कई बार उसे युवक से रिश्ते तोड़ने को कह चुके थे। बावजूद महिला का युवक से छुप-छुपकर प्रेम प्रसंग चल रह था।
इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गई है।
55