- बेतिया की सभा में प्रधानमंत्री ने 8700 करोड रुपए की रेल सड़क एवं पेट्रोलियम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
अशोक वर्मा
बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी चंपारण के बेतिया में आयोजित महती जनसभा को संबोधित करते हुए 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया । इसमें बेतिया रेलवे स्टेशन का पूर्ण विकास का शिलान्यास , गोरखपुर कैंट बाल्मीकि नगर रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण , नरकटियागंज गौनाहा रेलखंड का लोकार्पण , बेतिया फ्लाईओवर के एक हिस्से का लोकार्पण
समेत अन्य प्रोजेक्ट शामिल । उन्होंने पेट्रोलियम सेक्टर की इंडियन ऑयल , पाइपलाइन और एलपीजी प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया है।लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले वे उत्तर बिहार को मिले विशेष विकास राशी को चुनाव के दृष्टिकोण से लोगों ने देखा।विभिन्न प्रकार के अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बहुत सी छोटी आयु में मैं घर छोड़ दिया था। मेरे लिए पूरा भारत ही मेरा घर है तथा हर भारतवासी मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने
बिहार में रेल इंजन बनाने की फैक्ट्री बनाई है। कई विकसित देशों में डिजिटल व्यवस्था नहीं है। जो बेतिया और चंपारण में उपलब्ध है ।
उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि बापू की कर्मभूमि चंपारण का विकास और तेजी से किया जाएगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी चंपारण आध्यात्मिक भूमि है यह मां सीता की भूमि है। इंडिया गठबंधन के लोग ने राम का अपमान किया है परिवार बाद को इन लोगों ने बढ़ाया है यह लोग राम मंदिर के सख्त विरोधी थे ।आज भारत अपनी संस्कृति का सम्मान कर रहा है । पश्चिमी चंपारण थारू जनजाति का भी क्षेत्र है ।इस जाति ने प्रकृति को संरक्षण दिया है इस जाति से हम लोगों को सबक सिखना चाहिए। थारूओं ने कड़ी मेहनत करके विकास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 सीट पार करना है । उन्होंने कहा कि एनडीए को पूर्ण सशक्त होने से देश का विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा। देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनने, गरीबी हटाने, युवाओं को पूर्ण रोजगार देने ,गरीबों के लिए करोड़ों घर बनाने, सोलर सिस्टम लागू करने, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने ,ट्रेन एवं अन्य विकास के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है । प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ से हाथ उठवाकर समर्थन लिया। लोगों ने उन्हे उत्साह पूर्वक उन्हें समर्थन दिया। कार्यक्रम के आरंभ में बेतिया के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने स्वागत भाषण किया तथा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को माला पहनाया गया।मंच पर विहार के राज्यपाल प्रधानमंत्री के बगल में बैठे थे ।मंत्री विजय चौधरी ने भी संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश तेजी से विकास कर रहा है। मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लोगों ने गंभीरता से लिया। चिराग पासवान ,उपेंद्र कुशवाहा आदि को भी लोगों ने नहीं देखा ।पूर्वी चंपारण के विधायको मे पवन जायसवाल , श्याम बाबू यादव आदि के अलावा लाल बाबू प्रसाद आदि को मंच पर देखा गया। वेतिया के मैदान में आयोजित सभा में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी थी। सभी मोदी जी के एक झलक पाने के लिए ललाइत थे आसपास के क्षेत्र के अलावा दोनों जिले के काफी लोग मोदी जी के कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार में 5 दिनो के अंदर प्रधानमंत्री की यह दूसरी सभा थी। इस सभा को लोकसभा चुनाव के साथ जोड़कर के देखा जा रहा है।
144
