प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए राष्ट्र सेवा मिशन के कार्यकर्ता घर-घर कर रहे हैं संपर्क

2 Min Read
बेतिया : 6 मार्च को बेतिया में आयोजित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी और उनके अनमोल भाषण को सुनने एवं देश के लिए अब तक किए गए विकासात्मक कार्यों की पूरी जानकारी लेने के लिए राष्ट्र सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह के नेतृत्व में संस्था की टीम घर-घर संपर्क कर लोगों को निमंत्रण दे रही है।
गौरतलब है कि राष्ट्र सेवा मिशन भाजपा द्वारा पूरे देश में किए गए विकासात्मक कार्यो की सूची लेकर पूरे देश के लोगों को जागरुक कर रही है। एनजीओ के माध्यम से आम लोगों  के अंदर राष्ट्र प्रेम भी जागृत किया जा रहा है ।इस बावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने बताया कि सुगौली, मझौलिया ,रमगढ़वा एवं बेतिया के आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  लगातार हम लोग संपर्क कर रहे हैं तथा इतिहास पुरुष देश के एशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कार्य एवं राष्ट्र के प्रति  उनके समर्पण को विस्तार से बताया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि  आम लोगों के अंदर भारतीय संस्कृति के प्रतीक श्री राम के प्रति आस्था एवं श्री राम मंदिर निर्माण और उद्घाटन के बाद देश में हो रहे बदलाव की भी जानकारी आम लोगों को दी जा रही है ।उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण की भूमि वाल्मीकि की भूमि है और मां सीता की आश्रय भूमि है इसलिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी श्री राम मंदिर के उद्घाटन के बाद पश्चिमी चंपारण को अपने प्रथम सूची में रखा है और वे 6 मार्च को महती सभा को संबोधित करेंगे । हम लोग घर-घर घूम कर आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बेतिया पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।
140
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *