सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक दयानंद पांडेय  भाजपा में हुए शामिल, बोलें- अपने क्षेत्रों में पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन लोगों तक पहुंचाएंगे

1 Min Read
गया। मंगलवार को फतेहपुर निवासी सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक दयानन्द पांडेय भाजपा में शामिल हो गए हैं। शहर के सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ  चिंटू ने पार्टी की सदस्यता दिलायी है। उस दौरान इनके शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने शुभकामना के साथ बधाई भी दी है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि फतेहपुर निवासी कृषि वैज्ञानिक दयानन्द पांडेय भाजपा में शामिल हुए हैं। खुशी है भारती जनता पार्टी में बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हो रहे है। इनके आने से पार्टी की और मजबूती मिलेगी। पार्टी की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया है।
 75 वर्षीय सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक दयानन्द पांडेय ने बताया कि मोदी सरकार के योजनाओं से कृषि क्षेत्र में काफ़ी प्रगति हुई। इसके अलावा विकास कार्यों व जनहित से जुड़े कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।उन्होंने बताया कि कृषि योजनाओं सहित अन्य विकास से जुड़े वो इन योजनाओं को बोधगया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फ़तेहपुर में लोगो को अवगत करायेंगे। मालूम हो कि उनके पिता स्वर्गीय रामनुग्रह पांडेय ने भी अनुसूचित कल्याण के लिए गया ज़िले में काम किया था।
213
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *