घटना बिहार के मोतिहारी जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के बीरता सरेह की है एक होमगार्ड जवान के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान के बेटे को घर से बुलाकर सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या की गई है। वही हत्या के बाद लाश को खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान फेनहारा थाना के बीरता गांव के सुरेश सिंह के 26 वर्षीय बेटे दीपक सिंह के रूप में हुई है।
आपको बता दे कि दीपक 20 दिन पहले ही जेल से छूट कर घर आया था।
घटना के संबंध ने बताया जा रहा दीपक को बीते शाम करीब आठ बजे के करीब में किसी का फोन आया था। फोन पर बात करने के बाद वो घर से निकल गया। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। घर वालों को लगा कि वह गाड़ी लेकर भाड़े पर गया है। सुबह ग्रामीणों ने घर वालों को बताया कि दीपक का शव खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन मौके पर गय तो देखा कि सरेह में खून से लथपथ दीपक का शव पड़ा हुआ था।
दीपक के सिर पर कई बार वार किया गया था। शव की सूचना मिलते ही परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि थाना से महज चार किलोमीटर की दूरी तय करने में थानाध्यक्ष को कई घंटे लग गए जबकि पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार 25 किलोमीटर की दूरी तय कर उनसे पहले घटना स्थल पहुंच गए थे।
बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी एक छोटी बच्ची भी है। उसकी पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक भाड़े पर गाड़ी चलाने का काम करता था। इस दौरान दो माह पहले तरियानी में प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान पंचायत समिति के अपहरण करने का आरोप लगा था। जिस मामले में छतौनी थाने की पुलिस उसे जेल भेजा था। उसी मामले में करीब 20 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
111
