मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर बोरे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच मे जुटी

2 Min Read

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे ट्रैक के किनारे बोरी में बंद एक डेड बॉडी पर लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद देखते ही देखते हैं यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
सुचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड जमा हो गई आपकों बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या 120 के समीप की है जहां एक बोरे में बंद डेड बॉडी पर जैसे ही लोगो की नज़र पड़ी की क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे मामले की सुचना मोतीपुर थाने की पुलिस को दी गई वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची मोतीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टर्माटम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार के रुप में हुई है वही मामले में पूछे जाने पर मोतीपुर थाना की पुलिस ने बताया कि आज सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक का डेड बॉडी रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा हुआ है जिसके बाद मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच की गई साथ ही डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *