पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय द्वारा 24 फरवरी को होगा ठुमरी महोत्सव- शैलेंद्र कुमार सिंन्हा

2 Min Read
अशोक वर्मा
 मोतिहारी : आज मुंशी सिंह महाविद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनांक 24 फरवरी को स्थानीय राजेंद्र नगर भवन में पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत कला महाविद्यालय के तत्वावधान में होने वाले “ठुमरी महोत्सव”से संदर्भित जानकारी दी गई ।संस्था के निदेशक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बतलाया कि इस महोत्सव में कोलकाता की सुप्रसिद्ध ठुमरी गायिका काकली मुखर्जी का ठुमरी गायन होगा जिसमें वे ठुमरी गायन के विविध रंगों को बखूबी प्रस्तुत करेंगी।इनके साथ तबले पर कुशल संगति प्रदान करेंगे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध तबला वादक डॉ. रजनीश तिवारी, सारंगी पर वाराणसी के ही सुप्रसिद्ध सारंगी नवाज़ अनीष मिश्र और हारमोनियम पर बनारस के राघवेंद्र शर्मा।दूसरी प्रस्तुति बनारस की सुप्रसिद्ध ठुमरी गायिका सुचरिता गुप्ता की होगी जिसमें वे बनारसी शैली की ठुमरियों की अविकल प्रस्तुतियों के द्वारा श्रोताओं की तालियां बटोरेंगी।इनके साथ वाराणसी के ललित कुमार तबले पर कुशल संगति प्रदान करेंगे।बाकी की संगति उपरोक्त कलाकारों द्वारा ही की जाएगी।विदित हो कि यह संस्था अपने स्थापना दिवस को शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित होकर मनाती है और प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है।कार्यक्रम में श्रोताओं का प्रवेश निःशुल्क होता है।इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 71 वीं एस.एस.बी.बटालियन के कमांडेंट श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह और विशिष्ठ अतिथि डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद होंगे।इस अवसर पर मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ .)अरुण कुमार,श्रीमती बिंटीशर्मा, सुप्रसिद्ध तबला वादक संजय पाण्डेय और देवप्रिय  मुखर्जी उपस्थित रहे।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *