मोतिहारी की धरती पर आपका बहुत बहुत स्वागत है तेजस्वी जी : भाकपा माले

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : जन विश्वास यात्रा के तहत मोतिहारी पहुंच रहे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव का भाकपा माले हार्दिक स्वागत करती है
जन विश्वास रैली में भाकपा माले कार्यकर्ता भी लेंगे भाग
भाजपा की बढ़ती तानाशाही के खिलाफबिहार की जनता लड़ेगी और तानाशाही को शिकस्त देगी।इस विश्वास के साथ राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा शुरू की गई जन विश्वास यात्रा का भाकपा माले चंपारण की धरती पर हार्दिक स्वागत करती है और यात्रा के तहत स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित रैली में भाग लेने की घोषणा की है।उक्त आशय की जानकारी भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य विष्णुदेव प्रसाद यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।
उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार की सता को हड़प लिया है।इसके लिए उसने केंद्र की सत्ता का भयंकर दुरुपयोग किया है।जिसका कोई मिसाल नहीं है।विधायकों को धौंस धमकी के बल पर डराया गया।अब बिहार की सत्ता हड़पने के बाद महागठबंधन की सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीबों,दलितों,अतिपिछड़ों,पिछड़ों,महिलाओं के विकास की योजनाओं को बंद किया जा रहा है।रोजगार देने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।जुल्म अत्याचार,अपराध और हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ी है जिसके निशाने पर कमजोर वर्ग के लोग हैं।
नीतीश भाजपा की सरकार ने एक झूठे मामले में दलित गरीबों के युवा नेता अगिआंव के माले विधायक मनोज मंजिल को आनन फानन में आजीवन कारावास की सजा दिलाकर उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है।राजद और कांग्रेस के विधायको के खिलाफमुकदमे की साजिश रची जा रही है।पूरे देश में संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।यह देश में तानाशाही थोपने की कोशिश है जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।बिहार की जनता लड़ेगी,तानाशाही हारेगी!
उन्होंने जिले के सभी न्यायप्रिय नागरिकों,दलितों,गरीबों,मजदूर,किसानों और बुद्धिजीवियों से कल 21 फरवरी को 10बजे तक स्पोर्ट्स क्लब,मोतिहारी में पहुंचने की अपील की है
22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *