गढवा में होली मिलन समारोह का आयोजन 

2 Min Read
गया। कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी की ओर से सोमवार को शहर के उत्सव गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जहां पर सभी ने एक-दुसरे को अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी है। समारोह में गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में गीत-संगीत की धुन पर आए हुए लोग जमकर आनंद लिया। आए हुए कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का मनमोह लिया है। प्रस्तुति को देखकर उपस्थित पुरुषों, महिलाओं व बच्चो ने जम कर आनंद लिया है। आए हुए अतिथि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग इसे होली मिलन समारोह के रूप में मना कर भाईचारे का बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था का कार्य काफी सराहनीय है। अब तक कई लड़कियों का निशुल्क शादी कराया है। समय-समय पर सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है।
इस समारोह में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर होली की बधाई दी है। कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि इस बैनर के तले अब तक हजारों गरीब असहाय लड़कियों की शादी कराई गई है। वहीं भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा से संबंधित कई जागरूकता कार्यक्रम भी झारखंड बिहार सहित अन्य प्रदेशों में चल रहा है।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *