भारत जोड़ों न्याय यात्रा के संदेश को घर- घर पहुंचाएगी कॉंग्रेस पार्टी

4 Min Read
  गया ।देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता आमजन की आवाज कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विगत कई दिनों से जारी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के त ह त युवा न्याय,  भागीदारी न्याय, नारी न्याय,  किसान न्याय, श्रमिक न्याय को जन – ज़न,  घर- घर में पहुँचाने का काम कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता करेंगे।अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़ गे,  तथा बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के दिशानिर्देश में गया जिला के 24 प्रखंड, 332 ग्राम पंचायत, सभी नगर निकायों के वार्ड, तथा 3240 बूथ संगठन के  सभी  नेता, कार्यकर्ता युवा,  महिला,  किसान,  मजदूर एवं आमजन के समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन तेज करेंगे।  बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, विनोद उपाध्याय, श्रवण पासवान, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, अमरजीत कुमार,  मोहम्मद समद,  अशरफ इमाम आदि ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी 45 वर्षो का रेकॉर्ड पर पहुच गया है,  केंद्र सत्कार के विभिन्न विभागों में 30 लाख से ज्यादा पद खाली है, सेना में चार वर्षो के लिए अग्नि वीर ठेका पर बहाली हो रहा है, जबकि मोदी सरकारी सत्तासीन होने से पहले प्रति वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की  घोषणा कर अपने दस वर्षो के कार्यकाल में 10 लाख भी नौकरियां नहीं दिया।भागीदारी न्याय यानी सरकार के सभी योजनाओं,  कार्यक्रमों का फायदा देशभर के सभी लोगों को समान रूप से मिलना चाहिए, ना कि उसमे कोई भेदभाव हो। नारी न्याय यानी देश की आधी आबादी को 2024 लोकसभा चुनाव से ही महिला आरक्षण का लाभ मिलनी चाहिए ना कि 2029 में,  दुसरी ओर संपूर्ण देश में महिलाओ को सम्मान, नौकरियों में उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।चौथा किसान न्याय जो आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा किसानों के उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने,  सभी जगहों पर सालों चलने वाला किसान मंडी हो,  इसके लिए मोदी सरकार जब किसान विरोधी काले कानून लाए थे तो देश में एक वर्ष से ज्यादा तक आन्दोलन चली,  जिसमें 750 से ज्यादा किसान अपने प्राणों की आहुति देने के बाद मोदी सरकार काले कानून को वापस लिया तथा  तुरंत ए म ए स पी लागू करने की घोषणा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। पांचवां देशभर के श्रमिक जिनके खून पसीना से विकास होता है, देशवासियों को अन्न,  पानी मिलता है उन श्रमिकों को उचित सम्मान,  सही मजदूरी, श्रमिक संगठन के ताकत को मोदी सरकार द्वारा हनन करने आदि सभी बिंदुओ  का  समाधान हेतु संघर्ष तेज किया जाएगा । आज पटना के स दा क त आश्रम में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  के नेतृत्व मे प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर आयोजित किया गया,  जिसमें प्रदेश के सभी 38 जिला के अध्यक्ष सहित दो,  दो,  सक्रिय साथी जो अपने,  अपने जिला में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के संदेश को बिहार के ज़न- ज़न,  घर- घर में पहुँचाने का प्रशिक्षण ए  आई सी  सी  से आए  नेताओं ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गया जिला कॉंग्रेस कमिटी,  युवा कॉंग्रेस,  ए न, एस, यू,  आई,  इंटक,  कॉंग्रेस सेवा दल, महिला कॉंग्रेस,  कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ,  कॉंग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ,  कॉंग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ, के जिला, प्रखंड, पंचायत,बूथ, गांव,  मोहल्ला के नेता कार्यकर्ता भारत जोड़ों न्याय यात्रा,  न्याय का हक मिलने तक के नारों को बुलंद करते हुए घर- घर जनजागरण अभियान करेंगे।
57
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *