राष्ट्र सेवा मिशन ने बिहार के लिए नई कमेटी घोषित की

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : राष्ट्रीय सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने मिशन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि बिहार प्रदेश में मिशन की नई प्रदेश कमेटी गठित की गई है उन्होंने उसकी  सूची जारी की।
नई कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर उपेंद्र शास्त्री पटना, धर्मेंद्र झा दरभंगा, आशुतोष कुमार बक्सर, परवेज आलम पटना, स्वाति सिंह मुंगेर, मनोज सिंह आरा एवं राकेश कुमार दुबे गोपालगंज बनाए गए।
प्रदेश महासचिव के पद पर विवेक सिंह मोतीहारी ,रविंद्र पांडे रोहतास, प्रमोद सिंह नालंदा ,डॉक्टर एम आलम अररिया, आशीष सिंह राजपूत पूर्णिया, साकेत कुमार लखीसराय, नीतीश कुमार बेतिया, संजीव मंडल मुंगेर, बबलू गुप्ता भागलपुर, भारती पटेल नालंदा, एवं सोनू सिंह कैमूर है।
गौरतलब है  कि राष्ट्र मिशन संस्था राष्ट्रीय स्तर की एक सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा देश में भारतीय संस्कृति आधारित कार्य किए जाते हैं। संस्था के पास अपना एक एजेंडा है जिसमें केंद्र सरकार के विकास कार्यक्रमों को केंद्र बनाते हुए कार्यक्रम तय किया जाता है।
संस्था का मूल उद्देश्य हर भारतीय के अंदर राष्ट्रीयता की भावना भरना है, इसके लिए देशभर में लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं। बिहार प्रदेश में नई कमेटी गठित होने के बाद राष्ट्र मिशन का कार्य तीव्र गति से यहां भी संपन्न होगा ऐसा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने उम्मीद जताई।
46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *