भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर, *माले विधायक कॉमरेड मनोज मंजिल सहित 23 कार्यकर्ताओं की आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ विरोध दिवस के मौके पर

2 Min Read
  •  कार्यकर्ता व समर्थक अधिकार मार्च में सड़को पर उतरे। 
  • दमन व जेल के जरिए बिहार में दलित गरीबो की दावेदारी नहीं रूकेगी!
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  छौड़ादानो-मोतिहारी रोड-नरायण चौक पर अवस्थित पार्टी कार्यालय से भाकपा माले ने अधिकार मार्च निकाला, मार्च का नेतृत्व जिला सचिव प्रभुदेव यादव, अंचल सचिव रूपलाल शर्मा, जीतलाल सहनी,,राजकुमार शर्मा, अकबर मियां, मुनीराम अतिउल्लाह मियां, रामभरोस पासवान, मोहन राम, रामाधार प्रसाद, रूपलाल साह, छबिलाल पासवान,अवधेश पंडित, रामएकबाल यादव ने किया!
 जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा कि-भोजपुर जिला के अगिआव से मनोज मंजिल विधायक हैं!विधान सभा चुनाव 2015 के पहले जेपी सिंह की हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओ के इशारे पर का० मनोज मंजिल और अन्य कार्यकर्ताओ को झूठे मुकादमे में फंसा दिया गया था!जबकि घटना से पहले माले के स्थानीय नेता सतीश यादव की हत्या भाजपाईयो ने कर दी थी!उनके हत्यारे खुलेआम घूम रहे है!
दलित-गरीबो की लड़ाई लड़ने और सड़क पर  आन्दोलन के चर्चित नेता व विधायक मनोज मंजिल को गहरी उच्च स्तरीय साजिश के तहत सजा करवा दी गई!जिसमे आर -एस- -एस संघी-भाजपा की साझीदारी है!उनके लोकसभा चुनाव हथियाने के मंसूबे को विफल कर दिया जायेगा!उच्चतम न्यायालय जायेगें!माले के विधायक व कार्यकर्ता बाहर आऐंगे!रिहाई की मांग बिहार की जनमत आवाज बन रही है!इसका हम तहे दिल से स्वागत करते है।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *