मैनाटांड। प्रखंड उप प्रमुख खुर्शीद आलम की कुर्सी बरकरार रह गई। उप प्रमुख के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार को सभागार भवन में बैठक आयोजित की गई। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कुल पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 22 है। जिसमें 15 सदस्यों ने उप प्रमुख को हटाए जाने के विपक्ष में मतदान किया। जबकि 6 सदस्यों ने हटाए जाने के पक्ष में मतदान किया। वही एक बैलेट पेपर रद्द पाया गया। बीडीओ ने बताया कि विगत 8 जनवरी को उप प्रमुख खुर्शीद आलम के खिलाफ 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पत्र दिया था।
69