जनता क्रिकेट ट्रॉफी पर मैनाटांड ने किया कब्जा

1 Min Read
मैनाटांड़। स्टेडियम में जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मैनाटांड की टीम ने गोपालगंज की टीम को 24 रन से हराकर कप पर कब्जा  जमा लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अंशु अंकित ने विजेता टीम और उप विजेता टीम को सील्ड देकर हौसला अफजाई की।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश विधार्थी उर्फ चंदू कुमार ने बताया की फाइनल मैच मैनाटांड और गोपालगंज की टीम के बीच खेला गया। मैनाटांड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मौके पर सी़ओ राजीव रंजन,मैनाटांड थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा,पूर्व पशुपालन पदाधिकारी डा दिनेश भगत, कमिटी के अखिलेश कुमार,नयाब आरजू उर्फ मुन्ना,पवन कुमार बब्लू कुमार,कुंदन कुमार पुजन कुमार,राहुल कुमार,पप्पू कुमार,प्रमोद यादव आदि खेल प्रेमी मौजूद रहें।
161
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *