मुजफ्फरपुर में दो समुदायों के बीच झड़प : राम जुलुस के दौरान हुआ विवाद, कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

1 Min Read

मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का है जहां आज अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में मुजफ्फरपुर में भी राम जुलूस निकाली गई लेकिन इस जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. आपको बता दे कि यह मामला सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया का है जहां जुलूस के दौरान दो समुदाय में झड़प हुआ हालांकि तत्काल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई जिसके बाद मामले को शांत कराया गया. वही इस जुलूस के दौरान पत्थरबाजी भी की गई थी।
वही सुचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है,  खुद सिटी एएसपी अवधेश दीक्षित, एसडीएम अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे, और दोनों पक्षों को शांत कराया. फिलहाल स्थिति सामान्य है।

वही मामले को लेकर सिटी एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मझौलिया में दो समुदायों के बीच झड़प की बात सामने आई थी, हालांकि स्थिति सामान्य है, उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

129
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *