रिपोर्ट : मणि भूषण शर्मा
मुजफ्फरपुर बेटियो के सुरक्षित नहीं हैं ये बात यू ही नहीं कही जाती इसका जीता जागता उदाहरण है नवरुणा, श्रेया सहित कई बेटियां जिनका सालो बीत जाने के बाबजूद आज तक पता नहीं चल पाया पहले मुजफ्फरपुर पुलिस फिर सीआईडी और अब सीबीआई बाबजूद किसी गायब बेटियो का पता नहीं चल पाया कारण जांच के शुरूआती दिनों में पुलिस के द्वारा बरती जा रही शिथिलता
आपकों बताते चलें कि मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस द्वारा बेटियो के गायब होने के मामले मे साफ़ तौर पर शिथिलता देखने को मिलती है पुलिस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लेती है ओर सिर्फ जांच के नाम खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है
कई गायब बेटियो के मामले मे शिथिलता बरतने पर कोर्ट से लगी है फटकार
वही बीते साल में मुजफ्फरपुर से कई गायब बेटियो के मामले मे मुजफ्फरपुर पुलिस को कोर्ट जांच में शिथिलता बरतने को लेकर फटकार लगा चुकी है बाबजूद पुलिस की कार्यशैली में बदलाब नहीं देखने को मिल रही है
मनियारी थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग के मामले मे पुलिस बरत रही शिथिलता
आपको बताते चलें कि एक बार फिर मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से महीनो से एक नाबालिग युवती गायब है वही मामले को लेकर नाबालिग युवती के परिजन के द्वारा मनियारी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराने गई है जिसमे एक युवक को नामजद किया गया है लेकीन एफआईआर दर्ज कर पुलिस की जांच कागज में सिमट कर रह गई है
गायब नवालिंग के पिता है कैंसर से पीड़ित
वही मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब नवालिंग युवती के पिता कैंसर पीड़ित हैं और अपने जिंदगी की आखरी सांस ले रहे हैं इस कारण वह ज्यादा दौड़ भाग नही कर सकते वही उनका आरोप है कि मनियारी थाना की पुलिस आरोपियों से मिल गई है
कैंसर पीड़ित पिता ने मीडिया से लगाया गुहार
वही अब पुलिस के समक्ष न्याय के लिए दौड़ने के बाद नवालिंग युवती के कैंसर पीड़ित पिता ने मीडिया से अपने बेटी के बरामदगी को लेकर गुहार लगाते हुए केस के अनुसंधान कर्ता मनियारी थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होने महीनो पहले अपने बेटी की अपहरण एक युवक द्वारा किए जानें को लेकर मनियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके जांच का जिम्मा मनियारी थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह को सौंपा गया था
आरोपियों के खिलाफ़ नही की कोई कारवाई
वही मामले में नाबालिग युवती के कैंसर पीड़ित पिता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मनियारी थाना की पुलिस और केस के अनुसंधान कर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कोई भी ठोस कदम आज तक नहीं उठाया जिस कारण उनकी बेटी अभी तक बरामद नहीं हो पाई है वहीं उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर मनियारी थाना से लेकर और तिरहुत रेंज के आईजी तक न्याय के लिए आवदेन दिया गया लेकीन आज तक आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई
मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है
वही मामले में नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री एक अंजान मोबाइल नंबर से अपने घर पर कई बार संपर्क किया है जिसका मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया था वहीं पुलिस के द्वारा उस मोबाइल का लोकेशन भी प्राप्त किया जा चुका है बावजूद इसके पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है
वही आपको बता दे की एक तरफ भट्ठी की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने को लेकर दावा करती है तो फिर वही सख्ती नाबालिग के बारामदगी को लेकर क्यों नहीं दिखाती मामला चाहे जो भी हो युवती के परिजन के द्वारा अपने नवालिंग बेटी के अपहरण एक युवक के द्वारा किए जानें को लेकर जब प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस के द्वारा युवती का लोकेशन ट्रेस किया जा चुका है तू फिर पुलिस किस बात का इंतजार कर रही है क्या नवरुणा और श्रेया की तरह जब यह नवालिंग युवती भी ट्रेसलेस हो जाएगी तब पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी यह तो देखने वाली बात होगी
164