बिहार में नवजात का 2.5 लाख में महिला ने किया था सौदा, जाने क्या है पुरा मामला।

4 Min Read

मामला बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बेतिया का है जहां बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसव वार्ड से सोमवार की रात करीब दो बजे चोरी हुए नवजात को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मोतिहारी के सुगौली से बरामद कर लिया है। बच्चा चोरी की आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरुचुरवा गांव निवासी जुनैद अली के 40 वर्षीय पत्नी नजमा खातून के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि आरोपी महिला बच्चे को ले जाकर सुगौली स्टेशन के पास जीवन ज्योति मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस के मदद से बच्चे को बरामद किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला बच्चों को जिस अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराई थी। अस्पताल के कर्मियों ने बच्चा चोरी की खबर देख शक के आधार पर सुगौली की पुलिस को सूचना दी थी।

सुगौली की पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने अस्पताल से नवजात को बरामद किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि बच्चे को ठंडा लग रहा था, उसे लगा बच्चा नहीं बचेगा, तो वह सुगौली में जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बेचने के लिए बच्चे को लेकर गई थी। सौदा ढ़ाई लाख में हो गया था। डेढ़ लाख एडवांस मिल गया था, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुई। बच्चा किससे बेचा था यह पता नहीं है। वह पकड़ाएगा तभी पता नहीं चल पाएगा।

बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के संतपुर निवासी शेख मुराद अली के दुसरी पत्नी माजदा खातून को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन रविवार को रात 8 बजे जीएमसीएच के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 11 बजे रात में ऑपरेशन से माजदा ने एक बेटा को जन्म दिया।

बेटा होने के बाद परिजनों ने जमकर खुशी मनाई। सोमवार की दिन भर पूरा परिवार व सगे संबंधी खुशी मनाने में लगे रहे। रात में सगे संबंधी और अन्य परिजन चले गए। प्रसव वार्ड में मां और उसके पति शेख मुराद देख-रेख के लिए रह गए। सभी ने रात में खाना खाया। बच्चे को दवा देकर सो गए। मंगलवार की सुबह जब प्रसूता और अन्य लोग जगे तो पाया कि नवाजत गायब है। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।

नवाजात के पिता शेख मुराद ने बताया कि रविवार को आरोपी महिला वार्ड में आई। नौतन थाना के खड्‌डा कुंजलही निवासी मेरी सास कुरैशा खातून से रिश्ते-नाते जोड़कर संपर्क बढ़ा ली। हम लोग महिला के झांसे में आ गए। बच्चे के जन्म के बाद उसे खेलाने और तेल लगाने के अलावा मेरी पत्नी का सेवा भाव करने लगी। रात में भी साथ में रही, लेकिन जब हम लोग सुबह में जगे, तो वह महिला गायब थी। शेख मुराद का कहना था कि उसे पूरा विश्वास है कि उसी महिला ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे को गायब की है।

60
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *