किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सभा का हुआ आयोजन

1 Min Read

बेतिया : मझौलिया प्रखंड के नानोसती चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेसार अहमद ने की। भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रान्ति,किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव, प्रभुराज राव ने चीनी मिल के विरुद्ध घटतौली के जिम्मेदार मिल के सी ई ओ राजेश शारदा केन मैनेजर जय प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार करने,किसानों पर हुए मुकदमा वापस लेने,सभी प्रभेदो का गन्ना चालान सामान्य रूप से जारी करने और गन्ना मूल्य 400/-करने की मांग की।मांगें पूरी नहीं हुई तो आन्दोलन जारी रहेगा।केन्द्र सरकार के किसान विरोधी निती से किसान त्रस्त है।मौके पर गन्ना उत्पादक किसान महासभा के रिखी साह,धर्म नाथ कुशवाहा, जवाहर प्रसाद किसान सभा के अशोक मिश्र, सुबोध मुखिया, कृष्णनंदन सिंह,बाबु लाल चौरसिया, अशोक यादव, विन्देश्वरी साह, अफसर इमाम, दीपक सहनी, ईझार मियां आदि मौजूद थे।

104
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *