विहिप बजरंग दल ने प्रांतीय नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृतव मे आरंभ किया अक्षत वितरण

3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :     विहिप बजरंगदल ने संपूर्ण मोतिहारी मे वार्ड स्तर पर अक्षत वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया है आज वार्ड नंबर 6 और 16 का वितरण कार्यक्रम  का शुरूआत बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने किया वंही नेतृत्व बजरंगदल के नगर संयोजक राहूल सिंह ने किया। मौके पर भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह भी शामिल हुए।
       आज अधिकांश अक्षत वितरण कार्यक्रम वंचित बस्तियों मे हुआ जहां राम भक्त अक्षत देकर 24 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन का निमंत्रण दिया।
             इस प्रकार का कार्यक्रम पुरे मोतिहारी मे युद्ध स्तर पर विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता चला रहे है जंहा संघ विचार परिवार के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे है वार्ड और पंचायत स्तर पर श्री राम जन्म भूमी प्राण प्रतिष्ठा आमत्रंण समिति बना कर अक्षत वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है राम भक्त सुबह से ही टोली बनाकर निकल रहे है जय श्रीराम केर गगन भेदी नारे लगाए जा रहे है सारा वातावरण राम मय लग रहा है सभी राम भक्तो की टीम के स्वागत हेतू स्वतः घरो से निकल कर सड़क पर आ रहे है।
         मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि पुरे मोतिहारी मे बजरंगदल के कार्यकर्ता टोली बनाकर लोगो को अक्षत वितरण कर रहे है और 23 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित कर रहे है इन्होने बताया कि सभी लोग 22 जनवरी को दीपावली मनाए घरो मंदिरो को सजाए तथा 11 बजे से  1 बजे तक अपने घरो मंदिरो पर भजन-कीर्तन करे और 23 जनवरी के बाद अयोधया जाए 22 जनवरी को कोई अयोध्या नही जाए। इनहोने कहा कि हमलोगो का सौभाग्य है कि हमलोग के सामने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है 500 वर्षो के सांस्कृतिक गुलामी के बाद हमे सांस्कृतिक आजादी मिली है पुरे विश्व के सनातनियो के लिए गर्व का विषय है मुझे काफी खुशी हो रही है कि मै भी 1989 1990 और1992 के कारसेवको मे शामिल था।
            पुरे जिला मे अक्षत वितरण कार्यक्रम मे 1500 कार्यकर्ता लगे है जिसमे प्रमुख रूप से संघ के उदय नारायण जी प्रदीप जी आलोक चन्द जी मनोज जी मनु शेखर जी राहूल जी संजीव जी देवेन्द्र कुमार सिंह जी बजरंगदल के हेमनत कुमार आनन्द प्रकाश आनन्द सिंह धर्मेन्द्र ठाकूर राजन तिवारी शेखर पांडेय रतनेश राज गणेश  अंकित श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव सचिन कुमार मानस जायसवाल उद्धेश्य गुप्ता  श्याम सुन्दर जी सुशील पांडेय जी सहित अनेक कार्यकर्ता लगे हुए है।
77
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *