मशरक के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक का दूसरी बार शराब पीते वीडियो वायरल

1 Min Read

मशरक (सारण) शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा शिक्षा में लगातार सुधार को लेकर नए- नए कदम उठाए जा रहे है वही मशरक प्रखंड के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक का शराब पीते दूसरी बार भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टी किसी के द्वारा नही की जा रही है पर विडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति एक मकान में पहुंचता है और एक महिला की मौजूदगी में फ्रूटी शराब पीता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति मशरक के बहरौली कुंवर टोला के सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। लोगों के अनुसार कौशिक राम नाम बताया गया। क्षेत्र में उनके प्रभाव के कारण लोग दबे जुबान नहीं बता रहे थे। वही स्थानीय लोगों के अनुसार प्रधानाध्यापक महोदय अधिकांश समय नशे में चूर ही रहते है। लेकिन मशरक प्रशासन प्रधानाध्यापक के वीडियो वायरल के बाद भी चुपी साधे है।

104
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *