मगध रेंज के आईजी विकास वैभव को  मधू प्रिया ने दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

Live News 24x7
2 Min Read
गया। आज मगध रेंज के आईजी  विकास वैभव जी से मुलाकात कर  मुकंद सर एवं झान भारती की डायरेक्टर मधू प्रिया एवं  जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।इस अवसर पर मधू प्रिया ने कहा कि विकास वैभव जी का नाम ही उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की झलक प्रस्तुत करता है। इनके नाम में विकास भी है और वैभव भी। इनके विचारों और कार्यों में बिहार के विकास के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इनके मन में हमेशा बिहार की तरक्की और समाज के कल्याण की भावना रहती है।
समाज सेवीका मधू प्रिया ने कहा कि विकास वैभव  की एक विशेष खूबी यह है कि वे गरीब हों या अमीर, हर व्यक्ति को समान सम्मान देते हैं। आज के दौर में समाज को ऐसे ही संवेदनशील और जनसुलभ अधिकारियों की आवश्यकता है। आमतौर पर लोग पुलिस से भय महसूस करते हैं, लेकिन विकास वैभव  ने अपने व्यवहार से पुलिस की एक जनहितैषी और पब्लिक फ्रेंडली छवि प्रस्तुत करने की सकारात्मक पहल की है।
मधू प्रिया एवं रुपक सिन्हा ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाज और बिहार के विकास के लिए अपना योगदान देते रहें हैं और अपने नेक कार्यों से लोगों के बीच विश्वास और सम्मान कायम रखें है।बधाई देने वाले मे वरिष्ठ पत्रकार रुपक सिन्हा,समाज सेवी सह ब्यूरो प्रमुख धीरज गुप्ता,आदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *