मझौलिया : जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार की शाम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया। बाजार में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार की शाम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार और थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर बाजार पहुंचे। इसके बाद थाना गेट से लेकर मझौलिया रेलवे गुमटी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जे और अस्थायी निर्माण को हटाकर आवागमन का रास्ता साफ कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सड़क और सार्वजनिक जगहों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी।अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इसको लेकर एक दिन पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से भी सूचना दी गई थी। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करनी पड़ी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाजार को जाममुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *