मझौलिया : दादी का सपना हुआ साकार, मझौलिया की राजमीन बनीं डॉक्टर

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया। प्रतिभा और मेहनत के दम पर मझौलिया की एक बेटी ने चिकित्सा जगत में अपनी पहचान बनाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मझौलिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी मोहम्मद तुफैल खान उर्फ चुन्ने खान की पुत्री डॉ. राजमीन खान ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर अपने परिवार के साथ गांव को भी गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है।इस उपलब्धि पर माता-पिता और परिजनों ने फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। डॉ. राजमीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और परिवार के प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि उनकी दादी हलीमा खातून का सपना था कि उनकी पोती डॉक्टर बने। आज दादी इस दुनिया में नहीं हैं। अगर वे जीवित होतीं तो उनकी सफलता देखकर बेहद खुश होतीं।राजमीन ने बताया कि उनकी दादी शिक्षिका थीं और शिक्षा के प्रति काफी जागरूक रहती थीं। उन्होंने एक विद्यालय का भी संचालन किया था। आज यह विद्यालय एएच होली मिशन के नाम से संचालित होता है। दादी ने हमेशा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। उनका सपना ही राजमीन के लिए प्रेरणा बना।डॉ. राजमीन की प्रारंभिक शिक्षा पुणे के एक कॉन्वेंट विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान में चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 173 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राजमीन की सफलता क्षेत्र की दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *