गया जी।गया जी में एनडीए द्वारा आयोजित *‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ पदयात्रा* का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। पदयात्रा गांधी मैदान, गया जी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गया टावर चौक पर संपन्न हुई है।इस पदयात्रा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव * अरविन्द कुमार सिंह*, पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष * सुरेन्द्र विवेक *, प्रदेश महासचिव * कमलेश शर्मा *, * रेणुका *, गया जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष *ठाकुर सुमन सिंह*, * उज्ज्वल कांत उर्फ गोलू शर्मा *, सुबोध सिंह * गोलू शर्मा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गया जिला अध्यक्ष * दिलीप कुमार सिंह* के नेतृत्व में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर एनडीए के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और भारी जनभागीदारी इस आयोजन की विशेष झलक रही। सभी नेताओं ने जनसेवा, संगठन और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
19