स्थानीय कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उनकी कला को मंच और उचित सम्मान देने की : डा. अस्थाना

Live News 24x7
3 Min Read
समारोह में केसरिया प्रखंड के 160 कलाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा  सामाजिक संस्था आदर्श जन सेवा एवं क्षेत्रीय कलाकारों के साथ मिलाकर “ग्रामीण रामलीला” के नाम से फिल्म बनाई जाएगी।*
केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक भवन सभागार में बुधवार को सामाजिक संस्था आदर्श जन सेवा की ओर से कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केसरिया प्रखंड के 160 कलाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक डॉ. राजेश अस्थाना, संस्था के अध्यक्ष उद्धव गोस्वामी, सचिव रामकुमार गिरी, मुखिया ज्योति सिंह, अशोक गुप्ता, सौरभ वर्मा, पप्पू गुप्ता, मो शाहनवाज एवं विनोद तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रिद्धि, सिद्धि और निधि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने कहा कि कला समाज की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत की संवाहक है। स्थानीय कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उनकी कला को मंच और उचित सम्मान देने की, ताकि वे अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा  सामाजिक संस्था आदर्श जन सेवा एवं क्षेत्रीय कलाकारों के साथ मिलाकर “ग्रामीण रामलीला” के नाम से फिल्म बनाई जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष उद्धव गोस्वामी ने कहा कि कलाकारों का सम्मान उनकी प्रतिभा के प्रति समाज की कृतज्ञता है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कला और कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। समारोह में कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विविध कला विकास समिति और बौद्धी माई कला विकास समिति से जुड़े कलाकारों सहित केसरिया प्रखंड के 160 कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विविध कला विकास समिति के सचिव रंजन कुमार ने किया। मौके पर फिल्मी गायक पप्पू गुप्ता, कथक नृत्यांगना प्रिया प्रकाश, फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह, विनोद तिवारी, नर्तक कृष्ण गुप्ता, मोहम्मद शाहनवाज, चंद्रिका, सुरेश गिरी, दिलीप गिरी, मोहम्मद आलम, राजमोहन प्रसाद, धर्मनाथ प्रसाद, धीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *