लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ गया जी गांधी मैदान से आजाद पार्क तक निकली विशाल जनजागरण पदयात्रा

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के बुलंद नारों के साथ आज गया जी के गांधी मैदान से आजाद पार्क तक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली गई, जिसका समापन आजाद पार्क में हुआ है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा, राष्ट्र की एकता और देश की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा  की गरिमामयी उपस्थिति रही है। पदयात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ अपना उत्साह प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की गई है। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। राजनीति में मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए।आज की यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, राष्ट्रहित और राजनीतिक शुचिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज के लोकतंत्र बचाओl  अभियान में शामिल होने वालों में।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *