इनरव्हील क्लब, बोधगया, के डांडिया उत्सव मे बोधगया वासी खूब झूमे

Live News 24x7
2 Min Read
बोधगया : विजया दशमी के उपलक्ष्य मे इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया द्वारा आयोजित डांडिया नाइट उत्सव मे बोधगया वासी खूब झूमे. इस मौके पर बोधगया विधायक व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि “इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया” महिला सशक्तिकरण की मिसाल है.इस संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट उत्सव महिलाओं को एक सशक्त मंज उपलब्ध कराती है जहां वे झूमकर मां अम्बे की आराधना कर सकें.उन्होंने इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया को सुझाव दिया कि इसी तरह “होली मिलन समारोह ” का भी आयोजन किया जाना चाहिए जिससे बोधगया की महिलाओं को होली के मौके पर भी “रंगोत्सव का आनंद ” उठाने का मौका मिल सके.इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ बोधगया के चेयरमैन विक्की कुमार ने कहा कि “इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया” न सिर्फ समाज सेवा के क्षेत्र मे सशक्त हस्ताक्षर है बल्कि महिलाओं को पर्व त्योहार के मौके पर मनोरंजन का मंच भी उपलब्ध कराती है।
इस मौके पर विधायक कुमार सर्वजीत व पत्नी सीमा देवीको खादा व बूके देकर सम्मानित किया गया है.
इस मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ बोधगया की फाउंडर संगीता शरण, चार्टर प्रेसीडेंट सरिता वर्मा, प्रेसीडेंट प्रेमशिला मेहता, पूर्व प्रेसीडेंट डाॅ.वीणा पाठक, वीणा सिन्हां, गोपा सिन्हां, अर्चना कुमारी, रीमा देवी,आशा सिंह,अंजू, सुषमा प्रसाद,रीना प्रसाद, खुशबू, सरिता श्रीवास्तव, सुमेरा गुप्ता, सोनी, रेणु, उषा,आदि मौजूद थे.डांडिया उत्सव शाम 07 बजे शुरू हुआ और रात्रि के 10बजे खत्म हो गया है।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *