“सेवा ही साधना, मानवता ही सर्वोच्च धर्म”

Live News 24x7
2 Min Read
  • सेवा, समर्पण और संवेदना का महाअभियान l
  • इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज एवं जी. डी. पब्लिक स्कूल का संयुक्त सेवा प्रयास
गयाजी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर गया जी में पिंडदान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज एवं जी. डी. पब्लिक स्कूल, गयाजी के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। पंचायती राज मंत्री श दीपक प्रकाश, अतरी के विधायक  रोमित कुमार तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी  साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति में किया है।
क्लब की सचिव स्नेहा शाही एवं जी. डी. पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्म शाही के नेतृत्व में संचालित इस शिविर में क्लब के सदस्यों, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेवा प्रदान की। प्रतिदिन क्लब के चार सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में उपस्थित रहते थे। शिविर में पेयजल, जूस, लस्सी, खीर, बिस्कुट, फल, तौलिये, पगड़ियाँ एवं आवश्यक औषधियाँ वितरित की गईं हैं।
प्रसिद्ध टेलीविजन एवं चलचित्र कलाकार  राजेश कुमार तथा पटना की समाजसेवी  प्रीति प्रिया ने भी शिविर में पहुँचकर श्रद्धालुओं की सेवा की है। क्लब की अध्यक्ष मधु प्रिया ने सदस्यों एवं समाज के अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष  मधु प्रिया ने कहा, “पितृपक्ष में श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारा उद्देश्य सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना के माध्यम से प्रत्येक श्रद्धालु को अपनत्व एवं सहयोग का अनुभव कराना है।”
सचिव स्नेहा शाही ने कहा, “यह 15 दिवसीय सेवा शिविर सामूहिक सहयोग और निःस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी सुदृढ़ हुई है।”
इस महाअभियान ने सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को साकार करते हुए समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं समर्पण का प्रेरक संदेश दिया है।
38
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *