55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 गया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Live News 24x7
2 Min Read
गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, गया के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने योग, टेबल टेनिस एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा एवं खेल-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विशेष रूप से एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी देव प्रकाश नंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
विद्यालय के प्राचार्य  अशोक कुमार गुप्ता ने पदक विजेता देव प्रकाश नंद सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए खेल शिक्षक श्री भीमेश्वर कुमार के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण की भी सराहना की है।
प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना का विकास करते हैं तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा खेल शिक्षक श्री भीमेश्वर कुमार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
45
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *