न्यू बाईपास के पास टैफे मेसी ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन

Live News 24x7
2 Min Read
  • सीईओ संदीप सिन्हा ने कहा- किसानों को कम बजट में बेहतर सुविधा और टिकाऊ ट्रैक्टर उपलब्ध कराने पर जोर
गया जी जिले के मानपुर प्रखंड क्षेत्र के न्यू बाईपास के पास टैफे मेसी ट्रैक्टर के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में टैफे के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) संदीप सिन्हा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा और लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टैफे की ओर से कम बजट में ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
संदीप सिन्हा ने कहा कि टैफे मेसी ट्रैक्टर में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए माइलेज, टिकाऊपन और इंजन के बेहतर फीचर्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे किसानों को लागत में बचत के साथ कृषि कार्य में सुविधा मिल सकेगी।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित रोशन ने कहा कि मानपुर क्षेत्र में टैफे मेसी ट्रैक्टर का प्रतिष्ठान खुलना किसानों के लिए सुनहरा अवसर है। वहीं आदित्य रोशन ने कहा कि किसानों को बचत के साथ बेहतर सुविधा और लाभ मिल सकेगा। समारोह में प्रोडक्ट हेड बालामुरूगन, स्टेट हेड अनिल द्विवेदी सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान किसानों ने ट्रैक्टर के फीचर्स और सुविधाओं की जानकारी भी ली।
24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *