मोतिहारी : संग्रामपुर लूटकांड का दो घंटे में खुलासा, तीन बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की बाइक समेत तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को जयप्रकाश कुमार संग्रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रागाछी से बरियरिया जाने वाली सड़क पर पुल के पास छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उनकी बाइक और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। अरेराज प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने महज दो घंटे में धनु कुमार, निवासी बहादुरपुर, अरेराज और सूरज कुमार, निवासी बिन्दवलिया, गोविंदगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक और लूटी गई एक बाइक बरामद की गई। पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, अरेराज के अंचल निरीक्षक पूर्णकांत सामर्थ, संग्रामपुर थानाध्यक्ष नितीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष विकास आनंद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

36
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *