मोतिहारी। हरैया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अंतरराष्ट्रीय तस्कर रविश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। हरैया थाना कांड संख्या-90/26 में एक कंटेनर से 339 किलो 36 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया था। मामले में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रविश कुमार सिंह कई दिनों से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर 14 सितंबर को नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर, एकौना स्थित उसके निजी आवास पर छापेमारी की गई। नगर थाना, हरैया थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रविश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी डुमरियाघाट थाना कांड संख्या-24/10 तथा आदापुर थाना कांड संख्या-227/24 में एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
27