मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 2,880 किलो तरबूज के बीज जब्त

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 2,880 किलोग्राम तरबूज के बीज लदा पिकअप वाहन जब्त किया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में 14 सितंबर को समवाय मुख्यालय बेलदरवामठ की गश्ती टीम सैनिक रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक सफेद रंग की पिकअप को आते देखा। संदेह के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अरमान (23) बताया। वह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला है। वाहन में लदे सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

तलाशी के दौरान वाहन से 72 बैग तरबूज के बीज बरामद हुए। प्रत्येक बैग में 40 किलोग्राम बीज था, जिसकी कुल मात्रा 2,880 किलोग्राम बताई गई है। चालक के अनुसार बीज नेपाल के मटियरवा क्षेत्र से भारत लाया गया था और इसे रक्सौल ले जाया जा रहा था।

एसएसबी ने तरबूज के बीज और अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सामान, वाहन और गिरफ्तार युवक को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, मोतिहारी को सौंपा जा रहा है।

19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *