सिंगापुर के  सिंटेक्स कन्वेंशन हॉल में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेकर सुगौली के वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद स्टीफन देश लौटे  सम्मेलन मे विश्व के पचास देशो के लोगो ने भाग लिया

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : क्लाइमेट रियलिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय सम्मेलन जो कि 8-9 सितंबर 2026 को सिंगापुर के संटेक्स कन्वेंशन हॉल में आयोजित था, उसमें सुगौली के सिसवनिया टोला,वार्ड नंबर 06 के निवासी इनोवेटर, डॉक्टर प्रमोद स्टीफेन ने भाग लिया। डॉक्टर प्रमोद स्टीफेन ने एयर कंडीशन के आउट लेट से निकलने वाले गर्म हवा को शीतल करने के आविष्कार को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने बायोगैस प्लांट से सीएनजी गैस उत्पादन की तरकीब को भी बताया जिसमें पशुओं के गोबर,मूत्र एवं ग्रीन गार्बेज को प्लांट में डालकर बायोगैस और सीएनजी गैस का उत्पादन करते हैं। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब पचास देशों के वैज्ञानिकों,सोशल वर्कर एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सिंगापुर में आयोजित सम्मेलन से लौटने के बाद सुगौली में डॉक्टर प्रमोद स्टीफेन का भव्य स्वागत किया गया जिसमें जरीना मसीह, पिंकी कुमारी,मुन्ना कुमार,कृष्णा कुमार, डॉक्टर लिली स्टीफेन,अजहर हुसैन अंसारी, आकाश कुमार,डॉo पी.पी स्टीफेन,डॉo पवन कुमार,विपिन तिवारी ने पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *