गया जी. गया जी शहर के बिसार तालाब स्थित जदयू जिला कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी की अध्यक्षता में जिला महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई है।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद शिवरानी प्रजापति, जदयू महिला प्रदेश प्रभारी सुप्रिया रानी, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ममता शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा और जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल शामिल हुए हैं.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सह महिला प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने कहा कि जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर अनेकों काम किए हैं, उन्होंने सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% और पंचायतों और नगर निकाओं में 50% आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम किया.
जदयू महिला प्रदेश प्रभारी सुप्रिया रानी ने कहा कि नीतीश कुमार का देन है कि आज महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं. नीतीश कुमार ने जीविका बनाकर लाखों महिलाएं को उत्थान करने का काम किया है. जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नीतीश कुमार का देन है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं है, नीतीश कुमार ने लड़कियों के लिए मैट्रिक पास होने पर दस हजार इंटर पास होने पर 25 हजार स्नातक करने पर 50 हजार देने का व्यवस्था किया है.
आगे पढ़ने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे अनेक योजनाएं महिलाएं के लिए चलाए हैं, जिससे महिला आगे बढ़ रही है.
वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा और जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल ने महिला सशक्तिकरण को लेकर नीतीश बाबू के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला है.
इस बैठक में महिला नेत्री सोनम दास, पूनम कुशवाहा, मितम्बरा लोहड़े, मधुसूदन राय, कुंडल वर्मा, अवध बिहारी पटेल, अरुण राव, प्रभात रावत, अरविन्द सिंह, धनंजय शर्मा, अजीत शर्मा, विनोद यादव, गौतम कुमार, रेशमा खातून, वीणा देवी, सीमा गुप्ता, पिंकी देवी, प्रियंका देवी, कंचन, शारदा देवी, उषा देवी, गीता वर्मा,रीना देवी, बिनीता देवी, सरोज देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, कलावती देवी, वर्षा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी.
42