गया जी।तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
16