खबर बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की है जहां जिले के रक्सौल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित बोधि माई मंदिर के पास की है. युवती की पहचान स्थानीय निवासी नजमुद्दीन अंसारी की बेटी रूबी के रूप में हुई है.
युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी इसी को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
युवती टावर के ऊपरी हिस्से में चढ़ी हुई थी और उसके हाथ में एक चाकू था, जिसे वह लोगों को दिखा रही थी
वही सूचना मिलने पर हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर से युवती को उतार लिया गया ।
हरैया पुलिस के थानाध्यक्ष किशन कुमार व सीओ अरविंद कुमार ने लड़की को आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि तुम जिस लड़के से शादी करना चाहती हो उसी से शादी कराई जाएगी। तुम बस नीचे उतर जाव।
साथ ही कहा कि तुम जिस लड़के से प्यार करती, हो उसे भी बुलाया जा रहा है। घंटों अनाउंसमेंट के बाद प्रशासन की बात मान कर लड़की टावर से उतर गई। टावर से उतरते पुलिस लड़की को अभिरक्षा में लेकर हरैया थाना ले गई है।
वहीं लडक़ी के परिजनों को थाना में बुलाया गया है। लडकी के टावर से उतरने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
47