CCTV में वारदात कैद : मुजफ्फरपुर में डॉक्टर से सोने की चैन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां जिल में मंगलवार सुबह शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार से छिनतई हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से करीब चार लाख रुपए की चेन झपट लिया। इसके बाद फरार हो गए। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी इलाके में हुई।

डॉ. प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि इमलीचट्टी स्थित जिम में एक्सरसाइज करने गया था। जिम से वर्कआउट खत्म कर पैदल ही अपने क्लिनिक की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। गाड़ी के पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और उनकी सोने की मोटी चेन तोड़ ली। कुछ समझ पाने या शोर मचाने से पहले ही, दोनों भाग निकले।

व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित डॉक्टर से पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में अपाचे सवार दोनों संदिग्ध तेजी से भागते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की घेराबंदी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि अपराधियों के हुलिए और बाइक के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *