इलाज के नाम पर रात में दरगाह बुलाता था मौलवी, तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से अश्लीलता…

Live News 24x7
3 Min Read

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के वरहाल देवी चौक इलाके में एक दरगाह में बीमारी ठीक करने के नाम पर 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर ज्यादती और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता ने दरगाह से जुड़े मौलवी मोहम्मद इस्माइल वारिस शेख (50) पर तंत्र-मंत्र और जंतर-मंतर के नाम पर जबरन रस्में कराने, गलत तरीके से छूने और उसका वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक निजी अस्पताल में असिस्टेंट के तौर पर काम करती है. बीमारी के चलते उसके रिश्तेदारों ने उसे वरहाल देवी चौक स्थित हजरत सैयद सूफी कुतुब अब्दल जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह दरगाह पर मौलवी से इलाज कराने की सलाह दी थी. महिला वर्ष 2024 में आरोपी के संपर्क में आई थी. आरोप है कि बीमारी ठीक करने का दावा करते हुए मौलवी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से अलग-अलग रस्में करवानी शुरू कीं.

महिला की शिकायत के अनुसार, उसके बाल खोले गए, हाथ पकड़े गए और नींबू काटने समेत कई कथित अघोरी रस्में कराई गईं. पीड़िता का आरोप है कि इलाज के नाम पर आरोपी ने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ. विरोध करने पर कथित तौर पर कहा गया कि इलाज के लिए ये रस्में जरूरी हैं. आरोप है कि महिला को रात में भी दरगाह बुलाया जाता था और विभिन्न रस्मों के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती की जाती थी.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान वीडियो कॉल के जरिए उसका वीडियो भी बनाया गया. उसका आरोप है कि कथित टॉर्चर का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया. बाद में आरोपी ने फोन पर उसे बताया कि वीडियो वायरल हो गया है. इससे महिला डर गई और उसने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत की.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में है. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाश शुरू की और उसे बायकुला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

अब पुलिस कथित वीडियो की जांच कर रही है कि उसे किसने बनाया, वह कहां मौजूद है और उसके वायरल होने की बात में कितनी सच्चाई है. साथ ही इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.

19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *